फिर भी ये ज़िन्दगी Phir Bhi Yeh Zindagi Hindi Lyrics – Dil Dhadakne Do

Hinditracks on Whatsapp

Phir Bhi Yeh Zindagi song lyrics in Hindi from movie Dil Dhadakne Do (2015) sung by Farhan Akhtar, Vishal Dadlani, Divya Kumar, Alyssa Mendonsa, Sapna Pathak. Lyrics penned by Javed Akhtar and composed by Shankar-Ehsaan-Loy. Starring Anil Kapoor, Farhan Akhtar, Ranveer Singh, Priyanka Chopra, Anushka Sharma, Shefali Shah. Music label T-Series.

Phir Bhi Yeh Zindagi Hindi Lyrics



उलझी हुई ये डोरियाँ 
उलझी हुई ये डोरियाँ सुलझा ले 
दिल की तू सुने अगर 
दिल सच्चा है दिलवाले 

राहें नहीं ऐसी तो कहीं 
जहां कहीं कोई मोड़ नहीं 
कहता है ये दिल अब जाने भी दे 
टूटे शीशों को तू जोड़ नहीं 

राहों में दो राहें, आते हैं सौ बार 
कदम कदम इक़रार है 
कदम कदम इंकार 

फिर भी ये ज़िन्दगी 
पल भर को भी कभी रूकती ही नहीं 
लहरें ये वक़्त की 
पल भर को भी कभी रूकती नहीं 

तन्हाईयाँ हैं घुल सी गयी साँसों में 
ओ.. क्या करें..

माना कहीं कोई भी नहीं 
जिसे मिला कभी ग़म ना हो 

पर हमको तो वो ग़म है जो 
इक पल को भी कम ना हो 

हमने जो बाज़ी खेली, जीत नहीं पाये 
अब वो तन्हाई है जो, बीत नहीं पाये 

फिर भी ये ज़िन्दगी 
पल भर को भी कभी रूकती ही नहीं 
लहरें ये वक़्त की 
पल भर को भी कभी रूकती नहीं 

तन्हाईयाँ.. तन्हाईयाँ.. 
हैं घुल सी गयी साँसों में 
ओ.. क्या करें..

अंगड़ाई लेती है फिर से उमीदें 
पलकों पे छाए जो सपने 

जाग उठते हैं फिर जैसे दिल में 
अरमां जो सोये थे अपने 

जाना है किस रस्ते 
ये भी ना तू जाने 
क्यों है दिल दीवाने.. 

फिर भी ये ज़िन्दगी 
पल भर को भी कभी रूकती ही नहीं 
लहरें ये वक़्त की 
पल भर को भी कभी रूकती नहीं 

तन्हाईयाँ.. हैं घुल सी गयी साँसों में 
ओ.. क्या करें..

हो.. उलझी हुई ये डोरियाँ 
उलझी हुई ये डोरियाँ सुलझा ले 
दिल की तू सुने अगर 
दिल सच्चा है दिलवाले 

Also See: More songs from Dil Dhadkne Do