इस ब्लॉग पोस्ट में आज हम Hindi Tongue Twisters (टंग स्विस्टर्स) के बारे में जानेंगे। इनको हम आम तौर पर “जीभ घुमाऊ” या “कठिन उच्चारण वाला वाक्य” कहा जाता है। जब इन Tongue Twisters को हम जल्दी जल्दी बोलते हैं तो जीभ उलट जाती है इसलिए इनको जीभ घुमाऊ या टंग ट्विस्टर्स बोलै जाता है। ये बहुत ही मज़ेदार होते हैं और इनकी मदद से हमें बोलने की कला सिखने में सहायता होती है।

Hindi Tongue Twisters
कच्चा पापड़, पक्का पापड़।
(Kachha papad, pakka papad.)
ऊँठ ऊँचा, ऊँठ की पीठ ऊँची, ऊँची पीठ ऊँठ की।
(Unth uncha unth ki peeth unchi, unchi peeth unth ki.)
पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला।
(Peetal ke patile mein papeeta peela peela.)
चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
(Chandu ke chacha ne chandu ki chachi ko chandni raat mein chandi ke cammach se chatni chatai.)
राजू राजा राजू राजा, राजा राजू राजा राजू।
(Raju Raju Raju Raja, Raja raju Raja Raju.)
चंदा चमके चम्-चम् चीखे चौकन्ना चोर, चींटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।
(Chanda chamke cham-cham chaukanna chor, chinti chate chini, chatori chini khor.)
खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।
(Khadak singh ke khadakne se khadkti hain khidkiyan, khinkiyon ke khadakne se khadakta hai khadak singh.)
छोटे चूहे चटपट चटपट चटपट चीनी चाट गए।
(Chhote chuhe chatpat chatpat chatpat chini chaat gaye.)
जो हँसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हँसेगा।
(Jo hansega wo fansega, jo gansega wo hansega.)
तिनका तिनके से तिनका ताना, ताने ताने से तिनका ताना।
(Tinka tinke se tinka tana, taane taane se tinka taana.)
कच्चा पापड़, पक्का पापड़।
(Kaccha paapad, pakka paapad.)
नंदू के नाना ने नंदू की नानी को नंदू के नाना के नाखून से नकली नथुनी निकाली।
(Nandu ke nana ne nandu ki nani ko nandu ke nana ke nakhun se nakli nathuni nikali.)
डाली पर डालडा डाल दिया, डालडा डाली पर डाल दिया।
(Daali par dalda daal diya, dalda dali par dal diya.)
लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब।
(Lapak babuliya lapak, ab naa lapakbe ta lapakbe kab.)
चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
(Chaha ke chaude chbutare par cheel na chuhe ko chonch se chaba dala.)
डाली डाली पर नजर डाली, किसी ने बुरी डाली, किसी ने अच्छी डाली, जिस डाली पर मैंने नजर डाली वो डाली किसी ने तोड़ डाली।
(Daali daali par najar daali, kisi ne buri daali, kisi ne acchi daali, jis daali par maine najar daali wo )
खटमल खटिया पर, खटिया खटमल पर।
(Khatmal khatiya par, Khatiya khatmal par.)
उंट उंट के पांव पोंछ, पांव पोंछ उंट के।
(Unth unth ke pawn ponch, pawn ponch unth ke.)
मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला हम दम से गए, हमदम के लिए हमदम न मिला।
(Mar hum bhi gaye marham ke liye, marham naa mila hum dum se gaye, humdam ke liye humdam na mila.)
पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकड़े पिंकू, पिंकू पकड़े पका पपीता।
(Pake ped par paka papeeta, paka ped ya paka papeeta, pake ped ko pakde pinku, pinku pakde paka papeeta.)
तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया, तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया।
(Tola Ram tala tol ke tel mein tul gaya, tula hua tola ke tale huye tel me tala gaya.)
चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे।
(Chaar chor chaar chhate mein chaar achar caate chaat-chaat kar chaar chata chor churakar bhage.)
समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझना है।
(Samajh samajh ke samajh ko samjho, samjh samjhna bhi ek samjhna hai.)
डबल बबल गम बबल डबल।
(Dabal babal gam babal dabal.)
Benefits of Tongue Twisters
1. मस्ती और मनोरंजन का बढ़िया जरिया होते हैं।
2. तेज और स्पष्ट बोलने की क्षमता बढ़ाते हैं।
3. उच्चारण सुधारने में मदद करते हैं।
4. भाषा पर पकड़ मजबूत बनाते हैं।
How to Practice of Tongue Twisters
1. सबसे पहले धीरे-धीरे बोलें और सही उच्चारण पर ध्यान दें।
2. उसके बाद धीरे-धीरे गति बढ़ाएं और बार-बार दोहराएं।
3. आप शीशे के सामने खड़े होकर बोलने की कोशिश करें।
4. आप अपने मोबिएल में रिकॉर्डिंग करके सुनें कि आप कितनी स्पष्टता से बोल पा रहे हैं।
5. जब आप सरे शब्दों को सही से बोल पा रहें है उसके बाद बोलने की गति बढ़ा सकते हैं।