Skip to content
HINDITRACKS
  • Home
  • New Songs
  • Old Songs
  • Lyrics By
    • Movie
    • Artists
    • Year of Release
  • Quiz
  • Learn

Gulzar

Famous Gulzar Shayari in Hindi

तेरी यादों के जो आखिरी थे निशान,
दिल तड़पता रहा, हम मिटाते रहे।
ख़त लिखे थे जो तुमने कभी प्यार में,
उसको पढते रहे और जलाते रहे।

दिल अगर हैं तो दर्द भी होंगा,
इसका शायद कोई हल नहीं हैं।

रोई है किसी छत पे, अकेले ही में घुटकर,
उतरी जो लबों पर तो वो नमकीन थी बारिश।

मेरे दर्द को भी आह का हक़ हैं,
जैसे तेरे हुस्न को निगाह का हक़ है।
मुझे भी एक दिल दिया है भगवान ने,
मुझ नादान को भी एक गुनाह का हक़ हैं।

दिन कुछ ऐसे गुज़ारता है कोई,
जैसे एहसान उतारता है कोई।

हम तो अब याद भी नहीं करते,
आप को हिचकी लग गई कैसे?

मेरे दिल में एक धड़कन तेरी हैं,
उस धड़कन की कसम तू ज़िन्दगी मेरी है।
मेरी तो हर सांस में एक सांस तेरी हैं,
जो कभी सांस जो रुक जाए तो मौत मेरी हैं।

कभी जिंदगी एक पल में गुजर जाती हैं,
और कभी जिंदगी का एक पल नहीं गुजरता।

उसने कागज की कई कश्तिया पानी उतारी और,
ये कह के बहा दी कि समन्दर में मिलेंगे।

इस दिल का कहा मनो एक काम कर दो,
एक बे-नाम सी मोहब्बत मेरे नाम करदो।
मेरी ज़ात पर फ़क़त इतना अहसान कर दो,
किसी दिन सुबह को मिलो, और शाम कर दो।

सुना हैं काफी पढ़ लिख गए हो तुम,
कभी वो भी पढ़ो जो हम कह नहीं पाते हैं।

बिगड़ैल हैं ये यादे,
देर रात को टहलने निकलती हैं।

ना दूर रहने से रिश्ते टूट जाते हैं,
ना पास रहने से जुड़ जाते हैं।
यह तो एहसास के पक्के धागे हैं,
जो याद करने से और मजबूत हो जाते हैं।

मैं दिया हूँ! मेरी दुश्मनी तो सिर्फ अँधेरे से हैं,
हवा तो बेवजह ही मेरे खिलाफ हैं।

कोई पुछ रहा हैं मुझसे मेरी जिंदगी की कीमत,
मुझे याद आ रहा है तेरा हल्के से मुस्कुराना।

मैंने दबी आवाज़ में पूछा? मुहब्बत करने लगी हो?
नज़रें झुका कर वो बोली! बहुत।

कहू क्या वो बड़ी मासूमियत से पूछ बैठे है,
क्या सचमुच दिल के मारों को बड़ी तकलीफ़ होती है।

बहुत अंदर तक जला देती हैं,
वो शिकायते जो बया नहीं होती।

अच्छी किताबें और अच्छे लोग, तुरंत समझ में नहीं आते,
उन्हें पढना पड़ता हैं।

कुछ अलग करना हो तो भीड़ से हट के चलिए,
भीड़ साहस तो देती हैं मगर पहचान छिन लेती हैं।

फिर वहीं लौट के जाना होगा,
यार ने कैसी रिहाई दी है।

आप के बाद हर घड़ी हम ने,
आप के साथ ही गुज़ारी है।

हम ने अक्सर तुम्हारी राहों में,
रुक कर अपना ही इंतिज़ार किया।

ज़िंदगी यूँ हुई बसर तन्हा,
क़ाफ़िला साथ और सफ़र तन्हा।

ऐ हवा उनको कर दे खबर मेरी मौत की,
और कहना कि।
कफ़न की ख्वाहिश में मेरी लाश,
उनके आँचल का इंतज़ार करती है।

वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर,
आदत इस की भी आदमी सी है।

आइना देख कर तसल्ली हुई,
हम को इस घर में जानता है कोई।

पलक से पानी गिरा है, तो उसको गिरने दो,
कोई पुरानी तमन्ना, पिंघल रही होगी।

मैं हर रात सारी ख्वाहिशों को खुद से पहले सुला देता,
हूँ मगर रोज़ सुबह ये मुझसे पहले जाग जाती है।

एक बार तो यूँ होगा, थोड़ा सा सुकून होगा,
ना दिल में कसक होगी, ना सर में जूनून होगा।

छोटा सा साया था, आँखों में आया था,
हमने दो बूंदों से मन भर लिया।

ज्यादा कुछ नहीं बदलता उम्र के साथ,
बस बचपन की जिद्द समझौतों में बदल जाती हैं।

बचपन में भरी दुपहरी में नाप आते थे पूरा मोहल्ला,
जब से डिग्रियां समझ में आयी पांव जलने लगे हैं।

घर में अपनों से उतना ही रूठो,
कि आपकी बात और दूसरों की इज्जत,
दोनों बरक़रार रह सके।

टूट जाना चाहता हूँ, बिखर जाना चाहता हूँ,
में फिर से निखर जाना चाहता हूँ।
मानता हूँ मुश्किल हैं,
लेकिन में गुलज़ार होना चाहता हूँ।।

एक सपने के टूटकर चकनाचूर हो जाने के बाद,
दूसरा सपना देखने के हौसले का नाम जिंदगी हैं।

आदतन तुम ने कर दिए वादे,
आदतन हम ने ऐतबार किया।
तेरी राहो में बारहा रुक कर,
हम ने अपना ही इंतज़ार किया।
अब ना मांगेंगे जिंदगी या रब,
ये गुनाह हम ने एक बार किया।

सुनो! जब कभी देख लुं तुमको।
तो मुझे महसूस होता है कि.
दुनिया खूबसूरत है।

एक सो सोलह चाँद की रातें,
एक तुम्हारे कंधे का तिल।
गीली मेहँदी की खुश्बू झूठ मूठ के वादे,
सब याद करादो, सब भिजवा दो,
मेरा वो सामान लौटा दो।

कल का हर वाक़िआ तुम्हारा था,
आज की दास्ताँ हमारी है।

अपने साए से चौंक जाते हैं,
उम्र गुज़री है इस क़दर तन्हा।

मैं तेरे इश्क़ की छाँव में जल-जलकर,
काला न पड़ जाऊं कहीं,
तू मुझे हुस्न की धूप का एक टुकड़ा दे।

महदूद हैं दुआएँ मेरे अख्तियार में,
हर साँस हो सुकून की तू सौ बरस जिये।

सामने आए मेरे, देखा मुझे, बात भी की,
मुस्कुराए भी, पुरानी किसी पहचान की ख़ातिर,
कल का अख़बार था, बस देख लिया, रख भी दिया।

किसने रास्ते मे चांद रखा था,
मुझको ठोकर लगी कैसे।
वक़्त पे पांव कब रखा हमने,
ज़िंदगी मुंह के बल गिरी कैसे।
आंख तो भर आयी थी पानी से,
तेरी तस्वीर जल गयी कैसे।

दर्द हल्का है साँस भारी है,
जिए जाने की रस्म जारी है।

उधड़ी सी किसी फ़िल्म का एक सीन थी बारिश,
इस बार मिली मुझसे तो ग़मगीन थी बारिश।

कुछ लोगों ने रंग लूट लिए शहर में इस के,
जंगल से जो निकली थी वो रंगीन थी बारिश।

कौन कहता हैं कि हम झूठ नहीं बोलते,
एक बार खैरियत तो पूछ के देखियें।

कैसे करें हम ख़ुद को तेरे प्यार के काबिल,
जब हम बदलते हैं, तुम शर्ते बदल देते हो।

सीने में धड़कता जो हिस्सा हैं,
उसी का तो ये सारा किस्सा हैं।

मैं चुप कराता हूं हर शब उमड़ती बारिश को,
मगर ये रोज़ गई बात छेड़ देती है।

Gulzar Song Lyrics in Hindi

Khul Kabhi Toh Lyrics in Hindi

खुल कभी तो Khul Kabhi Toh Hindi Lyrics – Haider | Arijit Singh

May 31, 2020September 9, 2014

बिस्मिल Bismil Song Lyrics in Hindi – Haider (Sukhwinder Singh)

May 31, 2020August 21, 2014

आओ ना Aao Na Lyrics in Hindi – Haider

May 31, 2020August 13, 2014

मरजानी Marjaani Marjaani Hindi Lyrics – Billu Barber

March 10, 2017June 8, 2014

खुदाया खैर Khudaya Khair Hindi Lyrics – Billu Barber

March 10, 2017June 8, 2014
Horn Ok Please Hindi Lyrics

हॉर्न ओके प्लीज Horn Ok Please Hindi Lyrics | Dedh Ishqiya

August 21, 2023December 27, 2013

ज़बां जले हैं Zabaan Jale Hain Hindi Lyrics – Dedh Ishqiya

March 13, 2017December 24, 2013
Dil Ka Mizaaj Ishqiya Hindi Lyrics

दिल का मिज़ाज इश्क़िया Dil Ka Mizaaj Ishqiya Hindi Lyrics | Dedh Ishqiya

March 15, 2017December 18, 2013

हमरी अटरिया पे Hamari Atariya Pe Hindi Lyrics | Dedh Ishqiya

March 15, 2017December 3, 2013
Tum Aa Gaye Ho Lyrics

तुम आ गए हो Tum Aa Gaye Ho Lyrics in Hindi – Kishor & Lata

March 31, 2018September 2, 2013

यारम Yaaram Hindi Lyrics – Ek Thi Daayan

March 19, 2017April 26, 2013
Bol Na Halke Halke Lyrics in Hindi

बोल ना हल्के Bol Na Halke Halke Hindi Lyrics – Jhoom Barabar Jhoom

November 18, 2023March 26, 2013
Older posts
Newer posts
← Previous Page1 … Page8 Page9 Page10 Next →
ADVERTISEMENT
Description of the image

लोकप्रिय गाने

कासा तुपका एंथेमो Casa Tupka Anthemo Lyrics in Hindi – Yo Yo Honey Singh
कासा तुपका एंथेमो
कल्याणी Kalyani Lyrics in Hindi – Shreya Ghoshal, ARJN
कल्याणी
जब ज़िद पे आ गई पार्वती Jab Zid Pe Aa Gayi Parvati Lyrics in Hindi – Hanuman Ansh
जब ज़िद पे आ गई पार्वती
जाइये सजना Jaiye Sajana Lyrics in Hindi – Dhurandhar The Revenge
जाइये सजना
थालापति कचहरी Thalapathy Kacheri Lyrics in Hindi – Jan Neta
थालापति कचहरी
ये आवारापन Yeh Awarapan Lyrics in Hindi – Awarapan 2
ये आवारापन
खून का देवता Khoon Ka Devata Lyrics in Hindi – Jan Neta
खून का देवता
तुम्हारे लिए Tumhare Liye Lyrics in Hindi – Awarapan 2
तुम्हारे लिए
चाँद मेरा दिल Chand Mera Dil Lyrics in Hindi – Faheem Abdullah
चाँद मेरा दिल

लोकप्रिय श्रेणियाँ

  • Motivational Songs
    Best Motivational Songs
  • Geeta Shlok
    Best of Geeta Shlok
  • Kabir Ke Dohe
    Kabir Ke Dohe with Meaning
  • Old Songs
    Evergreen Old Songs
  • Kishore Kumar
    Best Songs of Kishore Kumar
  • Lata Mangeshkar
    Best of Lata Mangeshkar
  • Kumar Sanu
    Best of Kumar Sanu
  • Arijit Singh
    Best of Arijit Singh

Alphabetical Song List

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Year Wise Song list

  • 2026
  • 2025
  • 2024
  • 2023
  • 2022
  • 2021
See all →
HINDITRACKS

Hinditracks is an educational platform that offers resources for learning Hindi and understanding Bollywood and private album lyrics. learn more.

Privacy Policy | Terms of Use
QUICK LINKS

Aarti Sangrah
Hanuman Chalisa
Best of Kumar Sanu
Best of Arijit Singh
Hindi Bhajan Bhagwat Geeta Shlok
English Songs
Latest Movie Songs
Hindi Typing

SONG COLLECTION

Best Motivational Songs
Lori Songs for Kids
Songs Dedicated to Mothers
Kabir Das Ke Dohe
Best Romantic Songs
Polular Sad Songs
Shri Ram Bhajan
Shiv Bhajan
Krishna Bhajan

© 2012 — 2026 HINDITRACKS

About Us

Terms of Use

Privacy Policy

  • Home
  • New Songs
  • Old Songs
  • Lyrics By
    • Movie
    • Artists
    • Year of Release
  • Quiz
  • Learn
close