Kisi Patthar ki Moorat se lyrics in Hindi from the movie Hamraaz (1967) sung by Mahendra Kapoor. The song is written by Sahir Ludhianvi and music composed by Ravi.
Song Title: Kisi Patthar ki Moorat se
Movie: Hamraaz
Singer: Mahendra Kapoor
Music: Ravi
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Year: 1967
Star Cast: Sunil Dutt, Vini, Raaj Kumar, Anwar Hussain, Mumtaz
Kisi Patthar Ki Moorat Se Lyrics in Hindi – Sahir Ludhianvi
परस्तिश की तमन्ना है, ईबादत का इरादा है
किसी पत्थर की मूरत से..
जो दिल की धड़कनें समझे ना आँखों की जुबां समझे
नज़र की गुफ़्तगू समझे ना जज़्बों का बयाँ समझे
उसी के सामने उसकी शिकायत का इरादा है
किसी पत्थर की मूरत से..
सुना है हर जवान पत्थर के दिल में आग होती है
मगर जब तक ना छेड़ो, शर्म के परदे में सोती है
ये सोचा है की दिल की बात उसके रूबरू कह दे
नतीजा कुछ भी निकले आज अपनी आरजू कह दे
हर इक बेजान तक़ल्लुफ़ से बगावत का इरादा है
किसी पत्थर की मूरत से..
मुहब्बत बेरुखी से और भड़केगी वो क्या जाने
तबियत इस अदा पे और फडकेगी वो क्या जाने
वो क्या जाने की अपना किस क़यामत का इरादा है
किसी पत्थर की मूरत से..